महिला PCS अधिकारी के Live Video से बवाल! पर्सनल मिलने के लिए रखी अजीबोगरीब शर्तें, सुंदरता का राज खोला!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैनात PCS अफसर और पंचायती राज विभाग की एक्जीक्यूटिव ऑफिसर स्वाति गुप्ता इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वजह है उनका एक फेसबुक लाइव वीडियो, जिसमें वह चाय की चुस्की लेते हुए लोगों से मिलने के लिए अजीबोगरीब शर्तें रखती नजर आ रही हैं।

30 दिन पोस्ट शेयर करने की शर्त

फेसबुक लाइव में स्वाति गुप्ता ने कहा कि यदि कोई उनसे व्यक्तिगत तौर पर मिलना चाहता है, तो सबसे पहले उसे उनके फेसबुक पेज का टॉप फैन बनना होगा। इसके लिए उनकी पोस्ट को लगातार 30 दिनों तक शेयर करना अनिवार्य होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उनसे मिलेंगे, उनके साथ वह फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगी।

यूजर्स ने जताई आपत्ति

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बड़ी संख्या में यूजर्स ने PCS अफसर के इस व्यवहार पर आपत्ति जताई। कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या सरकारी सेवा में रहते हुए किसी अधिकारी को इस तरह की शर्तें रखना शोभा देता है?

सर्विस रूल्स का उल्लंघन?

कई यूजर्स का कहना था कि स्वाति गुप्ता का यह आचरण सरकारी सेवा नियमों (Service Rules) के खिलाफ है। सरकारी सेवक को जनता की सेवा करनी होती है, न कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ाने के लिए शर्तें रखनी।

रिटायर्ड अफसरों ने भी दी चेतावनी

इस मामले पर रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि सरकारी सेवक को नियमों का पालन करते हुए ही सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए। व्यक्तिगत प्रचार-प्रसार या पब्लिसिटी के लिए ऐसे कदम उठाना उनकी गरिमा के खिलाफ है।

सोशल मीडिया पर पहले भी एक्टिव रहीं

स्वाति गुप्ता सोशल मीडिया पर पहले भी काफी एक्टिव रही हैं और उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। लेकिन इस बार का वीडियो उन्हें आलोचना के घेरे में ले आया है।

Related Articles

Back to top button