Video: नोएडा के अस्पताल में मरीज की भयंकर पिटाई का वीडियो, डॉक्टर-स्टाफ ने युवक को बेरहमी से पीटा

नोएडा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें ESI अस्पताल, सेक्टर-24 का स्टाफ एक मरीज को पीटते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो महज 12 सेकेंड का है और तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो उसी अस्पताल का है।
अस्पताल स्टाफ ने मरीज को घेरकर पीटा
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 20-22 साल का एक युवक बेड के पास खड़ा है। तभी अस्पताल के चार-पांच स्टाफ मेंबर उसे घेरकर मारपीट करने लगते हैं।
वहीं, मौके पर मौजूद एक महिला और एक अन्य व्यक्ति बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं और युवक को बचाने की कोशिश करते हैं।
जिला गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 24 नोएडा के ईएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के साथ वहां के डॉक्टर और स्टाफ के द्वारा बेरहमी से पीटा गया और अस्पताल से बाहर किया गया रक्षक बने रक्षक जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है @esichq. @Uppolice @dgpup @noidapolice उचित कार्रवाई करें मैं पहुंच रहा हूं pic.twitter.com/oyG9qFVopa
— Kapil D Azad (@kapilAzad_ASP) September 19, 2025
पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच शुरू
वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, अस्पताल प्रशासन और स्टाफ से पूछताछ की जा सकती है।
वजह अब तक साफ नहीं
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मरीज और अस्पताल स्टाफ के बीच आखिर किस बात पर विवाद हुआ। हालांकि, बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद अस्पताल स्टाफ ने युवक को अस्पताल से बाहर निकाल दिया।
मरीजों में दहशत, प्रशासन चुप
इस घटना के बाद अस्पताल में इलाज कराने आए अन्य मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



