Shocking: चलती ट्रेन से किसी ने उड़ाए 100-500 के नोट, पैसों की बारिश देख – टॉर्च लेकर लूटने लगे लोग!

बरेली: मंगलवार रात बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। फरीदपुर स्टेशन के पास से गुजरती ट्रेन से अचानक नोट हवा में उड़ने लगे, जिससे स्थानीय लोगों में उन्हें बटोरने की होड़ मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

चलती ट्रेन से नोट उड़ते देख लोगों में हड़कंप

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब दस बजे लखनऊ से बरेली जा रही ट्रेन की खिड़की से एक व्यक्ति ने बड़े थैले में रखे लाखों के नोट बाहर हवा में उड़ा दिए। ट्रेन के पास मौजूद लोगों ने नोटों को देखकर दौड़ लगाई और जमीन पर गिरे नोटों को बटोरने में जुट गए।

नोटों की रकम और असली होने का दावा

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन से गिराए गए नोट 100 और 500 रुपए के थे। लोग पहले समझ नहीं पाए, लेकिन बाद में सभी ने दौड़कर नोटों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया। घटना की पुष्टि नहीं होने के बावजूद यह दावा किया जा रहा है कि फेंके गए नोट असली थे।

रात का मामला, आधिकारिक पुष्टि नहीं

फरीदपुर के लाइन पार मठिया मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि रात के समय रेलवे ट्रैक पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग नोटों को इकट्ठा करने में लगे रहे। इस पूरी घटना के दौरान संबंधित अधिकारियों को किसी तरह की सूचना नहीं थी।

पुलिस ने कहा– अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं

फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने कहा कि उन्हें भी इस मामले की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि कई लोग सत्यता जानने के लिए कॉल कर रहे हैं और पुलिस सही स्थिति का पता लगाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन से नोट हवा में उड़ रहे हैं और लोगों में उन्हें इकट्ठा करने की होड़ मची हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद से लोग इस घटना पर चर्चा कर रहे हैं, हालांकि यह अभी तक सत्यापित नहीं हो सका है।

Related Articles

Back to top button