बड़ी खबर: SDOP याकूब मेमन पर रेप – ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज, अश्लील Video भी बनाए.. होश उड़ाने वाला!

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पदस्थ SDOP याकूब मेमन पर रेप का आरोप लगते ही मामला गर्मा गया है। आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि रायपुर में पोस्टिंग के दौरान याकूब मेमन ने उसका शोषण किया, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और बार-बार धमकाया। वहीं, दूसरी तरफ SDOP मेमन ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि महिला ने पहले आर्थिक मदद मांगी, फिर जानबूझकर नजदीकियाँ बढ़ाकर उन्हें फंसाया और अब वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेल कर रही है। पुलिस अब इस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप ने मामले को और जटिल बना दिया है।
महिला का आरोप – “रायपुर में किराए के घर में किया शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया”
महिला का कहना है कि वह रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में SDOP याकूब मेमन के किराए के मकान में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही थी। आरोप है कि याकूब मेमन ने उसे अपने कब्जे में लेकर उसका शोषण किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
“उन्होंने वीडियो के ज़रिए बार-बार धमकाया और नजदीक आने को मजबूर किया,” महिला ने शिकायत में बताया।
महिला ने रायपुर पुलिस में शिकायत की, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई। इसके बाद वह बलरामपुर पहुंची, जहाँ पुलिस ने भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। अंततः पीड़िता सरगुजा IG के पास शिकायत लेकर पहुँची।
SDOP याकूब मेमन का पक्ष – “महिला ने आर्थिक मदद लेकर नजदीकियां बढ़ाईं, वीडियो से ब्लैकमेल कर रही है”
SDOP याकूब मेमन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि महिला ने पहले आर्थिक मदद मांगी, फिर झांसे में लेकर भावनात्मक रूप से नजदीक आई। उन्होंने बताया:
“महिला करीब डेढ़ साल से अपने पति और बच्चों के साथ मेरे किराए के मकान में रह रही थी। 9 महीने पहले उसने फोन कर मदद मांगी थी। इसके बाद वह बार-बार संपर्क में रहने लगी और बलरामपुर भी आई। अंतरंग संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया और वीडियो कॉल पर मेरा अर्धनग्न स्क्रीनशॉट लेकर ब्लैकमेल करना शुरू किया।”
मेमन ने कहा कि महिला ने उनसे ऑनलाइन और नकद मिलाकर डेढ़ लाख रुपए ऐंठे और सरकारी मकान को अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। मना करने पर वीडियो उनकी पत्नी को भेजने और फर्जी FIR कराने की धमकी दी।
दोनों पक्षों की कहानी से उलझा मामला – क्या सच, क्या झूठ?
इस मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। एक तरफ महिला की शिकायत है कि उसका शोषण हुआ, दूसरी तरफ SDOP मेमन का दावा है कि महिला ने आर्थिक लाभ के लिए उन्हें फंसाया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले पूरी जांच आवश्यक है। सरगुजा IG दीपक कुमार झा ने बताया कि महिला की शिकायत पर शून्य पर अपराध दर्ज कर रायपुर भेजा गया है, जहाँ आगे की जांच होगी।
पुलिस कार्रवाई – FIR दर्ज, जांच रायपुर पुलिस करेगी
सरगुजा IG ने स्पष्ट किया कि पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर केस डायरी रायपुर भेज दी गई है। अब रायपुर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। अभी तक न तो महिला की तरफ से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी और न ही मामले की वीडियो सामग्री पुलिस को प्राप्त हुई है।
SDOP मेमन ड्यूटी से गायब, पुलिस महकमे में चर्चा
शिकायत सामने आने के बाद याकूब मेमन पिछले कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं लौटे हैं। जानकारी के अनुसार, वे टीआई से प्रमोट होकर SDOP बने थे और वर्तमान में बलरामपुर में कार्यरत थे। मामले के उजागर होने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
करियर की शुरुआत से SDOP तक का सफर
याकूब मेमन 1998 में सब-इंस्पेक्टर (SI) बने थे। बाद में प्रमोशन पाकर TI बने और फिर SDOP पद पर नियुक्त हुए। वे भिलाई के रहने वाले हैं और रायपुर टिकरापारा में भी TI के रूप में तैनात रह चुके हैं। वर्तमान में दो वर्षों से बलरामपुर में पदस्थ हैं।



