Video: मौलाना का गुप्त ‘ज्ञान’ वायरल! अब जनता ढूंढ रही है ‘गायब मौलाना’, दुकान पर ताला जड़कर तांत्रिक फरार!

राजस्थान के जोधपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मौलाना के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। वीडियो में मौलाना महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करता दिख रहा है। मामला सामने आते ही आरोपी मौलाना घर और दुकान पर ताला लगाकर फरार हो गया।
अश्लील वीडियो ने मचाया हड़कंप
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने स्थानीय लोगों में गुस्सा और आक्रोश फैला दिया है। वीडियो में मौलाना महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से तंत्र-मंत्र और चुटकी में समस्याओं का समाधान करने के बहाने महिलाओं को फंसाकर उनका शोषण करता था।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1962776301619827127
मदरसे और किताबों की दुकान से जुड़ा है आरोपी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मौलाना अफजल का संबंध जोधपुर के पिपरा बाजार क्षेत्र में स्थित एक मदरसे और किताबों की दुकान से है। वह यहीं से लोगों को अपने जाल में फंसाता था। वीडियो सामने आने के बाद जब लोगों की भीड़ वहां पहुंची तो उसने घर और दुकान पर ताला लगाकर फरारी पकड़ ली।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
सदर बाजार थाने के अधिकारी माणकराम ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी पीड़ित महिला ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो में चेहरा पूरी तरह साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
मामला सामने आने के बाद से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि मौलाना ने धर्म के नाम पर भरोसे का दुरुपयोग किया और महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी का इस तरह फरार हो जाना लोगों के गुस्से को और बढ़ा रहा है।



