गौ-माता की जय बोलकर युवक ने बीच सड़क काटी उंगली, वजह होश उड़ाने वाली, वीडियो हुआ वायरल! देखें..!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आदेश सोनी नामक युवक ने सड़क पर ही अपनी उंगली काटकर बलिदान दे दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक इस दौरान बार-बार “गौ माता की जय” के नारे लगाता नजर आया और उसने कहा कि “गौ माता को इंसाफ नहीं मिल रहा है, अब हमें बलिदान देना पड़ेगा।”
“गौ माता की जय” बोलते हुए खुद को किया घायल
डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके में हुई इस घटना में युवक आदेश सोनी हाथ में धारदार चापड़ (नारियल छीलने वाला बड़ा चाकू) लेकर अपनी ही उंगली पर वार करता दिखा। खून निकलने के बावजूद वह कैमरे के सामने घायल उंगली दिखाता रहा और लगातार “गौ माता की जय” चिल्लाता रहा।
सरकार से की बड़ी मांग
वीडियो में आदेश सोनी यह कहते सुना जा सकता है कि “सरकार नहीं सुधरेगी और हमारी मां (गाय) की हत्या होती रहेगी।” उसने राज्य सरकार से मांग की कि गौ माता को छत्तीसगढ़ की राज्य माता घोषित किया जाए।
गणेश उत्सव के दौरान फैली दहशत
घटना गणेश पर्व के मौके पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोग सकते में हैं कि कहीं यह मामला धार्मिक तनाव का रूप न ले ले।
पुलिस प्रशासन सतर्क, बढ़ाई निगरानी
घटना के बाद रायपुर एसएसपी ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी और लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। प्रशासन इस घटना को लेकर सतर्क है ताकि किसी तरह की अनहोनी या विवाद को रोका जा सके।
रायपुर में गौ माता को लेकर युवक द्वारा खुद को चोट पहुंचाने की यह घटना न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि कानून-व्यवस्था और धार्मिक माहौल के लिहाज से भी संवेदनशील है। प्रशासन अब इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिशों में जुटा है।



