Video: सब गोलमाल है ! कांस्टेबल पत्नी को कांस्टेबल पति ने कांस्टेबल प्रेमी के साथ अर्धनग्न हालत में पकड़ा, देखें..!

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे की साख पर सवाल उठाने वाला चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के कसया कस्बे में एक सिपाही ने अपनी पत्नी, जो खुद भी महिला कांस्टेबल है, को उसके प्रेमी कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। अचानक पहुंचे पति ने दोनों की पिटाई कर कमरे को बाहर से बंद कर दिया और पुलिस को बुला लिया।

किराए के मकान में हुआ खुलासा

घटना रविवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार, दंपती कसया कस्बे के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। पति और पत्नी दोनों यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं, हालांकि उनकी पोस्टिंग अलग-अलग थानों में है। सुबह करीब आठ बजे पति अचानक घर पहुंचा तो उसने पत्नी को प्रेमी कांस्टेबल के साथ नग्न हालत में देख लिया।

मारपीट और हंगामा, मोहल्ले में भीड़ जुटी

पति ने गुस्से में दोनों की पिटाई की और कमरे को बाहर से बंद कर दिया। शोरगुल होने पर मोहल्ले के लोग भी मौके पर जुट गए। अंदर से पत्नी ने भी दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल का प्रेमी भी उसी जिले के एक थाने में तैनात है।

पति का आरोप – ड्यूटी पर जाते ही बुला लेती थी प्रेमी

पति ने पुलिस को बताया कि जब भी वह ड्यूटी पर जाता था, उसकी पत्नी प्रेमी कांस्टेबल को घर बुला लेती थी। रविवार को अचानक लौटने पर दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

पुलिस ने तीनों को थाने ले जाकर पूछताछ की

सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया और तीनों को थाने ले गई। कसया थाने के एसएचओ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच विवाद का है। महिला कांस्टेबल के पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button