UP की बड़ी खबर: रामायण काल के बने मंदिर में बवाल! MLA-MLC समेत सबको रोका, धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल! देखें..!

मेरठ। रामायण कालीन विल्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर शुक्रवार को अखाड़ा बन गया, जब पुजारी पक्ष और जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट के बीच विवाद खुलकर सड़क पर आ गया। हालात ऐसे बने कि मंदिर में बलदेव छठ के आयोजन के दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल को भी अंदर जाने से रोका गया और उन्हें प्रवेश करने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान पुजारी पक्ष और जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई।

पुजारी पक्ष और ट्रस्ट में तीखा टकराव

मंदिर में बलदेव छठ के अवसर पर श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने पहुंचे थे। इसी दौरान जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट के लोगों को मंदिर में प्रवेश से रोक दिया गया। पुजारी पक्ष की ओर से राशि शर्मा ने स्पष्ट किया कि “विधायक अमित अग्रवाल मंदिर में आ सकते हैं, लेकिन ट्रस्ट के लोगों को अंदर नहीं आने दिया जाएगा।”

विधायक के साथ धक्का-मुक्की

पुजारी पक्ष के रुख से माहौल गरमा गया। विधायक अमित अग्रवाल किसी तरह मंदिर में पहुंचे, मगर उनके साथ आए जनप्रतिनिधियों को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं को भी प्रसाद चढ़ाने से रोक दिया गया, जिसके बाद विधायक ने इसका विरोध किया।

पुलिस और प्रशासन को करना पड़ा हस्तक्षेप

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करने की कोशिश की। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, कैंट के पूर्व पार्षद अनिल जैन समेत कई लोग भी मौजूद रहे।

तहरीर और कानूनी कार्रवाई की तैयारी

विवाद के बाद जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से और ट्रस्ट के साथ आईं मंजू शर्मा ने पुजारी पक्ष की महिलाओं पर थाने में तहरीर दी। वहीं, पुजारी पक्ष से राशि शर्मा ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

👉 यह विवाद अब प्रशासनिक दखल की मांग कर रहा है क्योंकि मामला आस्था और मंदिर की परंपरा से जुड़ा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी और चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button