बड़ी खबर: प्रयागराज में फिल्म शूटिंग के दौरान क्रू से मारपीट, कैमरे में कैद Sara Ali khan से आयुष्मान खुराना की बहस!

प्रयागराज। बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों प्रयागराज में अपनी अपकमिंग फिल्म पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग कर रहे हैं। गुरुवार को शूटिंग लोकेशन पर अचानक बवाल मच गया। कुछ युवकों ने फिल्म के एक क्रू मेंबर से मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, एक और वीडियो में आयुष्मान और सारा अली खान के बीच कार में तीखी बहस होती नजर आ रही है।
पहला वीडियो: क्रू मेंबर से मारपीट
गुरुवार को पत्थर गिरजाघर के पास फिल्म की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग के लिए सड़क की एक लेन बंद की गई थी, जिससे इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इसी दौरान कुछ युवक गुस्से में वहां पहुंचे और शूटिंग टीम से उलझ पड़े।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन युवक फिल्म क्रू के एक सदस्य से मारपीट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की पिटाई की गई, वह फिल्म का निर्देशक था। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने मारपीट जारी रखी।
दूसरा वीडियो: कार में आयुष्मान और सारा की बहस
इसी दौरान एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सारा अली खान और आयुष्मान खुराना कार में बैठे नजर आ रहे हैं। सारा कार ड्राइव कर रही हैं, जबकि आयुष्मान उनसे किसी बात को लेकर बहस कर रहे हैं। बातचीत के दौरान आयुष्मान माथा पकड़ते हुए दिखते हैं, जिससे झगड़े की तीव्रता साफ झलकती है। हालांकि यह बहस किस बात को लेकर हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस ने दी सिक्योरिटी
DCP सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि फिल्म की शूटिंग टीम को पहले से ही पुलिस सुरक्षा दी गई है। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए भी टीम तैनात है। भीड़ के दौरान कुछ युवक मोबाइल से शूटिंग का वीडियो बना रहे थे। उन्हें रोकने पर कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
फिल्म की स्टार कास्ट और रिलीज
पति पत्नी और वो 2 में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं। फिल्म भूषण कुमार और जूनो चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है और इसके 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।



