चलती बस में ड्राइवर को आया साइलेंट हार्ट अटैक, 50 यात्री से सवार, चालक की मौत पर सवारियां बची! देखें Video..!

पाली (राजस्थान)। राजस्थान के पाली जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इंदौर से जोधपुर जा रही प्राइवेट बस के 36 वर्षीय ड्राइवर सतीश राव की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे केलवा-राजनगर के पास हुआ। यह पूरी घटना बस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

सफर के बीच बिगड़ी तबीयत, साथी को थमाई स्टेयरिंग

जानकारी के मुताबिक, इंदौर से जोधपुर जा रही बस के ड्राइवर सतीश राव को करीब 15 किलोमीटर पहले बेचैनी महसूस हुई। तब उसने खुद स्टेयरिंग छोड़कर साथी ड्राइवर को बस संभलवा दी और पास वाली सीट पर बैठ गया। लेकिन करीब 15–20 मिनट बाद ही वह बैठे-बैठे अचानक लुढ़क गया।

हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद तुरंत उसे देसूरी (पाली) के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि सतीश राव की मौत साइलेंट हार्ट अटैक से हुई हो सकती है।

50 से ज्यादा पैसेंजर्स थे बस में

हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। बस स्टाफ ने बताया कि मंगलवार शाम को जब बस इंदौर से रवाना हुई थी तब सतीश राव पूरी तरह स्वस्थ थे। लेकिन कुछ ही मिनटों में उनकी हालत बिगड़ गई और स्थिति गंभीर हो गई।

मृतक का संबंध जोधपुर से

मृतक ड्राइवर सतीश राव जोधपुर जिले के भोजासर गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Articles

Back to top button