Ganesh Chaturthi 2025: क्या पहली बार करेंगे गणेश जी की स्थापना? भूल कर भी न करें यह गलतियां, जानिए सारे नियम!

Ganesh Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का त्योहार विशेष आस्था और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है। यह पर्व विघ्नहर्ता भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणपति की पूजा के बिना अधूरी मानी जाती है।
गणेश चतुर्थी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
दृक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि इस वर्ष 26 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 27 अगस्त 2025 को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।
-
उदया तिथि के अनुसार गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।
-
इसी दिन घरों और पंडालों में गणेश प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
गणेश जी की प्रतिमा चुनने के नियम
गणपति स्थापना के लिए प्रतिमा का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
-
हमेशा ऐसी मूर्ति चुनें जिसमें भगवान गणेश की सूंड बाईं ओर झुकी हो, इसे शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
-
गणपति की बैठी हुई प्रतिमा घर में लाना श्रेष्ठ है, जिससे सुख-समृद्धि आती है।
-
प्रतिमा का चेहरा प्रसन्न और हंसमुख होना चाहिए।
-
एक हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में और दूसरे हाथ में मोदक होना चाहिए।
गणपति स्थापना की विधि
गणेश जी की स्थापना करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।
-
प्रतिमा को ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखें और मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
-
मूर्ति को चौकी पर रखने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करके गंगाजल से पवित्र करें।
-
गणपति के साथ रिद्धि-सिद्धि का स्थान भी अवश्य दें। यदि प्रतिमा उपलब्ध न हो तो उनकी जगह सुपारी रखी जा सकती है।
-
गणेश जी की दाईं ओर जल से भरा हुआ कलश रखें और पूजा सामग्री जैसे फूल, अक्षत और धूप-अगरबत्ती अर्पित करें।
Ganesh Chaturthi 2025 का पर्व देशभर में भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन घर में विधिवत स्थापना और पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
Disclaimer
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News Nasha उत्तरदायी नहीं है।



