UP News: लखनऊ में बदमाशों ने BJP महिला नेता का गला दबाया, घर में घुसकर ले उड़े 25 लाख के गहने!

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमलता सिंह उर्फ शीलू के घर दिनदहाड़े लूटपाट की घटना घटी। तीन बदमाशों ने घर में घुसकर उनका गला दबाया और 25 लाख रुपए कीमत के गहने तथा 1.40 लाख रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घटना का पूरा CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश बाइक से भागते दिख रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।


दिनदहाड़े घुसकर किया लूट का प्रयास

घटना मंगलवार दोपहर 12.15 बजे हुई, जब प्रेमलता सिंह अपने पोते को चिनहट स्थित RLB स्कूल से लेने गई थीं। करीब एक घंटे बाद घर लौटने पर उन्होंने घर का दरवाजा खुला पाया और अंदर से अजनबी आवाजें सुनी।

जब उन्होंने आवाज देकर पूछा कि अंदर कौन है, तो एक बदमाश ने जवाब दिया- “काम करने आए हैं।”


चारदीवारी कूदकर गला दबाया, बेहोशी में लिया सब सामान

प्रेमलता ने बताया कि घर की चारदीवारी कूदकर एक बदमाश उनके पास आया और उनका गला दबाया। बेहोश होने के बाद जब उन्होंने होश पाया, तो बदमाश घर से लगभग 50 मीटर दूर अपने साथियों के साथ बाइक लेकर फरार हो चुके थे।


25 लाख से ज्यादा का सामान ले गए

बदमाशों ने कमरे की आलमारियों तोड़कर सोने के गहने (लगभग 250 ग्राम), चांदी के जेवर, कीमती कपड़े और 1.40 लाख रुपए कैश ले गए। कुल मूल्य लगभग 25 लाख रुपए बताया जा रहा है।


CCTV में कैद हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की तलाश

कॉलोनी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीनों बदमाशों को बाइक पर जाते हुए देखा गया। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं से छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button