यूपी में बवाल ! मुस्लिम समाज के लोगों ने घेर ली कोतवाली, जुमे की नमाज के बाद हुआ हंगामा.. Video बनी वजह !

लखीमपुर खीरी जिले में एक किशोर द्वारा बनाई गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। वीडियो के वायरल होने पर मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया और शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों ने गोला कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की।


घटना का विवरण

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले मैलानी थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी किशोर ने धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाया। यह वीडियो उसके दोस्त ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

बृहस्पतिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने आरोपी किशोर को पकड़कर गोला कोतवाली लाया।


आरोपी किशोर ने माफी का वीडियो जारी किया

कोतवाली में आरोपी के अभिभावक और मुस्लिम समाज के लोगों के मध्य सुलह समझौता हुआ। आरोपी किशोर ने माफी का वीडियो भी जारी किया।


जुमे के दिन फिर बिगड़ा मामला

हालांकि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मामला फिर से बिगड़ गया। सैकड़ों की तादाद में लोग कोतवाली के बाहर इकट्ठा हुए और नारेबाजी की।

पुलिस ने तुरंत भीड़ को खदेड़ते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।


वार्ता और समझौता

कोतवाली में सीओ रमेश कुमार तिवारी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के मध्य वार्ता हुई। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

सूचना पर हिंदू संगठनों के नेता जैसे विपिन कुमार मिश्रा और डॉ पीयूष शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और वार्ता में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button