यूपी में 1000 हिन्दू मकबरे में घुसे, तोड़फोड़, लहराया भगवा झंडा.. बवाल, लाठी चार्ज, पथराव..!

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आबूनगर इलाके में सोमवार को मंदिर-मस्जिद को लेकर नया विवाद भड़क उठा। स्थानीय ईदगाह में स्थित करीब 200 साल पुराने मकबरे पर हिंदू संगठन के सदस्यों ने भगवा झंडा लगा दिया, जिससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया। इसके बाद दोनों समुदायों के बीच जमकर पथराव और बवाल हुआ। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया और तनाव को भड़कने से रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।


विवाद की शुरुआत: भगवा झंडा लगाकर हुआ बवाल

सुबह 10 बजे अचानक हिंदू संगठन के करीब 1000 कार्यकर्ता ईदगाह पहुंचे। उन्होंने मकबरे को मंदिर बताते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी और मकबरे की छत पर भगवा झंडा फहरा दिया। मकबरे पर भगवा झंडा देख मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ युवकों ने पथराव भी शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।


पुलिस ने लगाई कड़ी सुरक्षा, दस थानों की फोर्स तैनात

बवाल बढ़ने पर पुलिस ने ईदगाह के आसपास बैरिकेडिंग कर दी और स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए दस थानों की अतिरिक्त फोर्स मौके पर भेजी। बांदा और कौशांबी से भी पुलिस फोर्स मंगाई गई। साथ ही छह जिलों के एएसपी को भी घटना स्थल पर बुलाया गया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला चौराहे पर जाम लगा कर हनुमान चालीसा का पाठ किया।


हिंदू संगठन ने पहले ही पूजा का ऐलान किया था

हिंदू संगठन मठ मंदिर संघर्ष समिति ने चार दिन पहले डीएम को ज्ञापन देकर कहा था कि यह स्थल मकबरा नहीं, बल्कि ठाकुर जी का मंदिर है। उन्होंने 11 अगस्त को जन्माष्टमी पर यहां पूजा और साफ-सफाई करने का ऐलान भी किया था। रविवार को डीएम और एसपी ने मौके का निरीक्षण किया और सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात की थी, लेकिन इतने बड़े समूह को रोक पाना मुश्किल था।


पथराव और तोड़फोड़ के दौरान बढ़ा तनाव

ईदगाह परिसर में दोनों समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। कई लोग भागते हुए नजर आए। मकबरे पर चढ़े कुछ युवकों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर नीचे उतारा। इस दौरान भीड़ जय श्री राम के नारे लगा रही थी। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मकबरे पर तोड़फोड़ की और भगवा झंडा लगा दिया, जबकि पुलिस वहां मौजूद थी।


प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर

फतेहपुर प्रशासन ने हालात को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं। डीएम और एसपी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले की जांच के साथ आगे की कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि इलाके में शांति बहाल रहे।

Related Articles

Back to top button