बड़ी खबर: इधर राहुल-प्रियंका, अखिलेश गिरफ्तार ! उधर BJP सदन में धड़ाधड़ पास करा रही महत्वपूर्ण विधेयक

नई दिल्ली: वोटर वेरिफिकेशन और चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर सोमवार को विपक्षी दलों के 300 से अधिक सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला। लेकिन दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोक दिया और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं और सांसदों को हिरासत में लेकर तीन बसों में भरकर ले जाया गया।

विपक्ष की गैरहाजिरी में अहम विधेयकों पर चर्चा आसान

इन गिरफ्तारियों के कारण आज संसद में विपक्षी दलों के कई बड़े नेता और सांसद मौजूद नहीं होंगे। सूत्रों का कहना है कि इस परिस्थिति में केंद्र की बीजेपी सरकार को कई अहम विधेयकों को बिना बड़े विरोध के पास कराने का अवसर मिल सकता है।

संसद में पेश हो सकते हैं तीन बड़े बिल

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संशोधित आयकर विधेयक 2025 पेश कर सकती हैं, जिसे 8 अगस्त को वापस ले लिया गया था। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक 2025 और भारतीय बंदरगाह विधेयक 2025 भी पेश किए जाने की संभावना है।

राजनीतिक माहौल गरमाया

विपक्ष ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है, वहीं बीजेपी का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया। संसद परिसर और उसके आसपास का माहौल फिलहाल बेहद तनावपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button