Viral Video: हादसा देख दहल जाएगा दिल, रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने वैन के परखच्चे उड़ा दिए, आखिर गलती किसकी ?

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रेलवे क्रॉसिंग पर वैन को ट्रेन से जबरदस्त टक्कर लगती है। इस हादसे का वीडियो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना किस देश की है, लेकिन घटना का दृश्य इतना भयावह है कि यह सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है।

खुला बैरियर देखकर क्रॉसिंग में घुसी वैन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर पूरी तरह से खुला था, जिससे वैन का चालक बिना किसी रुकावट के क्रॉसिंग में प्रवेश कर गया। कुछ ही सेकेंड बाद हाफ़ बैरियर नीचे आ गया और वैन वहीं फंस गई।

ट्रेन के आते ही चालक ने की साइड लगाने की कोशिश

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि ट्रेन की सीटी सुनते ही चालक ने घबराकर वैन को साइड में लगाने की कोशिश की, ताकि किसी तरह हादसा टल जाए। लेकिन तब तक ट्रेन बेहद नजदीक आ चुकी थी और तेज रफ्तार में वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल: “बैरियर तोड़कर क्यों नहीं भागा चालक?”

वीडियो में कहा गया है,

“क्रॉसिंग में इंटर करने से पहले बैरियर खुला मिला… क्रॉसिंग से निकलने से पहले हाफ़ बैरियर बंद हुआ… चालक चाहता तो निकल सकता था… और जब ख़तरा ट्रेन का था तो बैरियर तोड़ कर आगे बढ़ जाना चाहिए था साइड लगाने की कोशिश के बजाय।”

यह कैप्शन सोशल मीडिया पर बहस का कारण बना हुआ है। कई लोग मानते हैं कि चालक को खतरे की स्थिति में बिना देर किए बैरियर तोड़कर जान बचानी चाहिए थी।

लोकेशन अज्ञात, लेकिन बहस वैश्विक

यह वीडियो किस देश का है, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि, रेलवे क्रॉसिंग की डिजाइन, ट्रेन का मॉडल और वातावरण को देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह किसी यूरोपीय या अमेरिकी देश की घटना हो सकती है। बावजूद इसके, घटना ने रेलवे सुरक्षा, सिग्नलिंग सिस्टम और मानवीय निर्णयों पर बड़ी बहस छेड़ दी है।

ऐसे हादसों से मिलती है सबक लेने की चेतावनी

यह वीडियो भले ही किसी अन्य देश का हो, लेकिन भारत जैसे देशों में जहां दर्जनों अनमैंड और मैन्युअल रेलवे क्रॉसिंग हैं, वहां इस घटना से सबक लेना बेहद जरूरी है। यह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या हमारे रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम और क्रॉसिंग्स पूरी तरह सुरक्षित हैं? और अगर कभी आपात स्थिति हो, तो आम नागरिकों को कैसे और किस दिशा में निर्णय लेना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button