अभिनेता कुशल पंजाबी ने की आत्महत्या !

अभिनेता कुशल पंजाबी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है। 37 वर्षीय कुशल पंजाबी ने अपने मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस को उनके शव के साथ सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, अपने सुसाइड नोट में कुशल ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। फिल्म और टीवी जगत के कई सितारों ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है।

टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने कुशल पंजाबी की मौत पर हैरानी और शोक जताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुशल की कई तस्वीरें शेयर की और लिखा कि ‘तुम्हारे निधन ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।’ उन्होंने आगे लिखा कि कुशल के जीने के तरीके ने हमेशा करणवीर को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे कुशल को हमेशा याद करेंगे। करणवीर बोहरा की इस पोस्ट पर कई अन्य सितारे और फैंस भी दुख जाता रहे हैं। बता दें कि कुशल पंजाबी और करणवीर बोहरा बेहद करीबी दोस्त थे।

https://www.instagram.com/p/B6jSjkHAUBt/?utm_source=ig_embed

वहीँ, मशहूर गायक बाबा सहगल ने भी कुशल की मृत्यु पर दुःख जताते हुए ट्वीट किया। कुशल के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं अभी भी नहीं मान पा रहा कि कुशल अब इस दुनिया में नहीं हैं। किसी भी तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहने वाले कुशल एक बेहतरीन पिता भी थे। दोस्त से ज़्यादा कुशल मेरे लिए एक छोटे भाई की तरह थे।’

https://twitter.com/OnlyBabaSehgal/status/1210422899611488256?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1210422899611488256&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fentertainment%2Fstory-kushal-punjabi-death-baba-sehgal-sad-on-ishq-me-marjawan-and-kaal-actor-kushal-punjabi-commits-suicide-2924744.html

गौरतलब है कि कुशल पंजाबी बीते 2 दशक से टीवी जगत में काम कर रहे थे। उन्होंने अपना करियर मॉडल और डांसर के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1995 में डीडी मेट्रो चैनल के सीरियल ‘ए माउथफुल ऑफ स्काई’ से की। इसके बाद उन्होंने ‘लव मैरिज’, ‘सीआईडी’, ‘देखो मगर प्यार से’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘ये दिल चाहे मोर’, ‘श्श्श… फिर कोई है’, ‘आसमान से आगे’, ‘झलक दिखला जा 7’, ‘अदालत’, ‘सजन रे झूठ मत बोलो’ और ‘इश्क में मरजावां’ जैसे शो में काम किया। वहीँ, कुशल अक्षय कुमार के साथ ‘अंदाज’, फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित ‘लक्ष्य’, अजय देवगन के साथ ‘काल’, सलमान संग ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘दन दना दन गोल’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके थे।

Related Articles

Back to top button