कुशल पंजाबी ने इसलिए की आत्महत्या, बोले चेतन हंसराज !

टीवी और फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता कुशल पंजाबी ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। 37 वर्षीय कुशल पंजाबी ने बांद्रा के पाली हिल स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। मुंबई पुलिस ने उनके शव के साथ सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, अपने सुसाइड नोट में कुशल ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालाँकि उनके करीबियों ने कुशल के इस कदम के लिए कई वजहें बताई।

https://www.instagram.com/p/B6cT-_mpkca/

टीवी अभिनेता चेतन हंसराज के अनुसार, कुशल काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। चेतन हंसराज ने गुरुवार के घटनाक्रम को याद करते हुए बताया कि कुशल के पिता ने उन्हें कॉल कर कुशल की मृत्यु के बारे में बताया था। इसके बाद चेतन ने बताया कि,’कुशल से मेरी बात क्रिसमस पर हुई थी। उस समय वो हताश थे, लेकिन कुछ ऐसा करेंगे इसका अंदाजा नहीं था। वो बस अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे। मेरे ख्याल से उनकी निजी ज़िन्दगी भी थोड़ी अस्थिर थी।’

https://www.instagram.com/p/BcKKE_9FZ_M/?utm_source=ig_embed

बता दें कि अपने सुसाइड नोट में कुशल ने किसी को भी अपने इस कदम का ज़िम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने अपने आखिरी नोट में अपनी संपत्ति के बंटवारे के बारे में लिखा है। इसके अनुसार उन्होंने अपनी आधी प्रॉपर्टी अपनी माँ और बहन, और बाकी आधी प्रॉपर्टी अपने बेटे कियान के नाम की है। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2015 में कुशल की शादी यूरोपियन लड़की Audrey Dolhen से हुई थी। हालाँकि कुछ समय से उनकी निजी ज़िन्दगी ख़ास अच्छी नहीं चल रही थी। जानकारी के अनुसार कुशल पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से भी ग्रस्त थे। गुरुवार रात तकरीबन 11 बजे कुशल के पड़ोसियों ने पुलिस को उनकी आत्महत्या की सूचना दी। फिलहाल उनकी पत्नी देश से बाहर हैं।

बता दें कि कुशल पंजाबी ने ‘लव मैरिज’, ‘सीआईडी’, ‘देखो मगर प्यार से’, ‘श्श्श… फिर कोई है’, ‘अदालत’, ‘सजन रे झूठ मत बोलो’, ‘आसमान से आगे’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘ये दिल चाहे मोर’, ‘झलक दिखला जा 7’ और ‘इश्क में मरजावां’ जैसे टीवी शो में काम करने के साथ साथ काल, लक्ष्य, अंदाज़ और दन दना दन गोल जैसी फिल्मो में काम कर चुके थे।

Related Articles

Back to top button