मिजोरम में 9 कोरोना के नये मरीज, कुल 2229

आइजोल। मिजोरम में शुक्रवार को 09 नये कोरोना के मरीज की शिनाख्त हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 2229 हो गई है। हालांकि, 02 मरीज राज्य के बाहर चले गये हैं।

शुक्रवार को राज्य के डीआईपीआर ने ट्वीट कर बताया है कि राज्य में 09 संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की संख्या 2229 हो गई है, जिसमें से 2121 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 108 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

राज्य में एक्टिव मामले 4.8 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वालों का रेट 95.2 फीसद है। अब तक राज्य में 77308 लोगों की जांच हुई है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.5 फीसद है।

Related Articles

Back to top button