त्रिपुरा में 86 नये कोरोना मरीजों मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 30218 हुई

अगरतला। त्रिपुरा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 86 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 30218 हो गई है।

रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 146 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 27863 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 1992 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

राज्य में काफी संख्या में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। अब तक 340 मरीजों की मौत भी हुई है। आज जारी आंकड़ों के अनुसार 03 और मरीज की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मामले 6.6 फीसद है। स्वस्थ होने वाले 92.2 फीसद है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.4 फीसद है। त्रिपुरा में प्रत्येक 10 लाख लोगों में से 1,12,294 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

Related Articles

Back to top button