मुजफ्फरनगर के बाद अब मध्य प्रदेश के गुना में एक्सीडेंट में मारे गए 8 प्रवासी मजदूर, 50 से ज्यादा लोग घायल

देश में कोरोनावायरस के चलते लॉक डाउन किया गया। इस लॉक डाउन से देश के प्रवासी मजदूर काफी परेशान हुए हैं। प्रवासी मजदूरों ने इस लॉक डाउन के चलते प्रवासी मजदूर अपने-अपने राज्यों में लौटने लगे हैं। वहीं कल से अब तक कई प्रवासी मजदूरों की जान जा चुकी है। रात जहां मुजफ्फरनगर में 6 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। यह महज एक रोडवेज बस के एक्सीडेंट में हुई। इस अनियंत्रित रोडवेज बस ने 6 प्रवासी मजदूरों को कुचल दिया। वहीं अब मध्य प्रदेश के गुना से बड़ी खबर आई है कि देर रात 60 से अधिक मजदूरों की बस का बड़ा एक्सीडेंट हो गया है।

बता दें कि इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग घायल हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात गुना के कैंट थानाक्षेत्र में मजदूरों की बस और ट्रक में टक्कर हो गई थी। जिसके बाद इस बड़े हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। लेकिन बस का एक्सीडेंट हो गया और इसमें 8 लोगों की मृत्यु हो गई है।

पुलिस के मुताबिक बस और ट्रक में यात्री सवार थे। जया घटना रात 2:00 से 3:00 के बीच की है। वही बताया जा रहा है कि घटनास्थल से ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button