दिल्ली के कोविड-19 अस्पतालों में 75% से अधिक बेड खाली, सीएम केजरीवाल बोले घर पर हो रहा है उपचार

पूरे देश में कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। देश में 13 लाख से भी ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां काफी हद तक कोरोनावायरस की स्थिति नियंत्रण में है। वहीं जहां पर पहले लोगों को अस्पताल में बेड खाली नहीं मिल पा रहे थे और दर दर की ठोकर खानी पड़ रही थी। तो अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। राजधानी दिल्ली में कोविड-19 अस्पतालों में 75 फ़ीसदी से अधिक बेड खाली पड़े हैं। बता दें कि पहले दिल्ली में लोगों को बेड नहीं मिल पा रहे थे।

इस समय राजधानी दिल्ली में पहले के मुकाबले कम कोरोनावायरस केस आ रहे हैं। अस्पताल में जो कोरोनावायरस संक्रमित भर्ती हुए थे वह ठीक होकर घर जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि 23 जून के मुकाबले 26 जुलाई तक बेड ऑक्यूपैंसी में तेजी से गिरावट आई है।

उन्होंने कहा है कि अब काफी कम संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। अधिकतर लोग जो बीमार पड़ रहे हैं, उनका घर पर ही उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा है की अब कुछ ही लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ रही है. केजरीवाल के इस ट्वीट में ग्राफिक्स भी हैं। इनमें अस्पतालों में कुल बेड, खाली बेड के आंकड़े दर्शाए गए हैं। ग्राफिक्स के मुताबिक 26 जुलाई को दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के लिए आरक्षित 15301 बेड में से महज 2841 बेड पर ही मरीज हैं। 12460 बेड खाली हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीट किए गए ग्राफिक्स के मुताबिक राजधानी दिल्ली में इस समय कुल 1188 में से 778 वेंटिलेटर्स खाली हैं। 23 जून को दिल्ली में उपलब्ध कुल 13389 बेड में से 6263 बेड पर मरीज थे। तब 7126 बेड खाली थे। तब कुल 708 वेंटिलेटर्स में से 242 खाली थे।

Related Articles

Back to top button