पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासियों को अनियंत्रित रोडवेज बस ने कुचला, 6 की मौके पर हुई मौत

मुज़फ्फरनगर : देश में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। हालांकि इस घातक वायरस को रोकने के लिए देश में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इन्हीं में से एक लॉक डाउन भी है। देश में लॉक डाउन होने से बहुत से प्रवासी मजदूरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। हालांकि सरकार ने इन प्रवासियों के लिए भी अब ट्रेन चलवाई है। जिससे लोग अपने अपने घर जा सके। हालांकि अब भी कई लोग पैदल ही अपने-अपने राज्य जा रहे हैं। वही मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर है कि। एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचल दिया है। बता दें कि थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरनगर देवबंद सहारनपुर राजमार्ग टोल प्लाजा के निकट यह बड़ी घटना हुई है।

बता देंगे इस घटना में छह मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है और कई लोग घायल हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह मजदूर पंजाब से बिहार के गोपालगंज जा रहे थे। वहीं पीछे से आ रही रोडवेज बस ने 6 लोगों को जल्दी आ और कई लोग घायल भी हो गए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने घायलों को कराने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं मृतकों के शवों को पोसटमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button