महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कोसमी-किसनेली जंगल में रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मृतकों में 3 महिला और दो पुरुष नक्सली शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार रविवार को पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल के नेतृत्व में सी- 60 के जवान कोसमी -किसनेली जंगल में नक्सलविरोधी अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में 5 नक्सली मारे गए, जबकि अन्य नक्सली भाग खड़े हुए। पुलिस ने घटनास्थल से 5 नक्सलियों का शव बरामद किया है। इनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button