फेस्टिवल शॉपिंग के लिए भूले ना दिल्ली की इन बाजारों में जाना 

आइए आपको ले चलते हैं दिल्ली के सस्ते और जुगाड़ू सामान प्रसिद्ध बाजारों में जहां आपको मनपसंद की सारी चीजें मिलेंगी।

फेस्टिवल शॉपिंग के लिए भूले ना दिल्ली की इन बाजारों में जाना

आइए आपको ले चलते हैं दिल्ली के सस्ते और जुगाड़ू सामान प्रसिद्ध बाजारों में जहां आपको मनपसंद की सारी चीजें मिलेंगी। आपको बस सिर्फ अपनी लिस्ट तैयार करनी है, और कम पैसों में आप इन मार्केट से अपना मन पसन्दीदा सारा समान खरीद सकते है |

•सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली की बहुत फेमस मार्केट है। महिलाओं की ये सबसे पसंदीदा जगह है। यहां उनके लिए अच्छे कपड़े और अन्य सामान काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं। दिल्ली में रहने वाली लड़किया या महिलाएं यहां शॉपिंग करना नहीं भूलती। यहाँ आपको आपके जरूरत की सारी चीजे मिल जाएंगी यही नही बल्कि बहुत कम दाम में आप यहाँ बहुत कुछ खरीद सकते है |

•अगर आप खरीदारी करने की शौकीन हैं, तो सदर बाजार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। क्योंकि यहां होलसेल की कीमत पर कई सारी चीजें जैसे कुर्ते, ड्रेस, कपड़े, जीन्स आदि रिटेल में मिल जाती हैं और कुछ चीज़े एक- दो पीस के साथ आपको आसानी से भी मिल जाएंगी।

•पालिका बाज़ार शॉपिंग प्लाज़ा कनॉट प्लेस के केंद्र में स्थित है | दिल्ली और भारत के अन्य क्षेत्र से दिल्ली आने वाले लोग कपड़े, इत्र, सामान, जूते, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, सीडी और कई अन्य उत्पादों की खरीदारी पालिका बाज़ार से करते हैं। बस आपको सही मूल्य पर प्राप्त करने के लिए सौदेबाजी करने की क्षमता होनी चाहिए।

•अगर आप शॉपिंग के लिए ऐसी मार्केट की तलाश में हैं जहां आपको ड्रेस, जूलरी, सैंडल से लेकर हैंडबैग तक सब कुछ कम दाम में मिल जाए तो बिना ज्यादा सोचे दिल्ली के जनपथ मार्केट का रुख जरूर करें। इस मार्केट में आपको अपनी पसंद का हर वो सामान मिल जाएगा जिसकी लिस्ट बनाकर आप साथ लायी होंगी।

•नॉर्थ कैम्पस के बीच पॉपुलर इस मार्केट में ब्रैंड्स से लेकर स्ट्रीट शॉप्स तक के ढेरों ऑप्शन्स हैं. ये जगह डीयू के स्टूडेंट्स के बीच फूड पॉइंट और हैंग आउट प्लेस के तौर पर फेमस है. आप यहां से ब्रैंड्स के लेटेस्ट कलेक्शन से शॉप कर सकते हैं. अगर सस्ती शॉपिंग करनी है तो यहां स्ट्रीट मार्केट्स में भी कई बढ़िया कलेक्शन मिल जाएगा |

हम्हे यकीन है जानकारी आपके लिए लाभदायी होगी, तो जाना न भूले दिल्ली की इन सबसे फेमस बाजारों में|

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button