अचानक ही लीबिया के हिरासत केंद्र पर गिरे बम और मच गई तबाही

लीबिया के एक हिरासत केंद्र पर हुए हवाई हमले में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए | बताया जा रहा है कि हमला लीबिया की राजधानी त्रिपोली के उप-नगर तजौरा में हुआ | इस वक्त लीबिया में गृहयुद्ध चल रहा है | यह हमला किस तरफ से हुआ फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है | लीबिया के सरकारी अधिकारियों ने एक तस्वीर जारी की है, जिसमें हमले के बाद अफ्रीकी प्रवासी एक अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं |

रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता मालेक मर्सेक ने कहा कि हमले में 40 लोगों की मौत हुई है जबकि 80 लोग घायल हो गए हैं | त्रिपोली में यूएन समर्थित सरकार ने इस हमले के लिए खलीफा हफ्तार के लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है और उसे युद्ध अपराधी करार दिया है |

बता दें कि अवैध रूप से इटली जाने वाले अफ्रीकी प्रवासी के लिए लीबिया मुख्य केंद्र है | यहां से गरीब और युद्ध की विभीषका झेल रहे अफ्रीकी वोट के जरिए इटली पलायन करते हैं | हालांकि इस प्रक्रिया में कई प्रवासियों को लीबिया की पुलिस गिरफ्तार कर लेती है | यूरोपियन यूनियन इस तरह के पलायन का विरोध करता रहा है और अवैध अफ्रीकियों को अपने यहां नहीं आने देता है | लीबिया में ऐसे दर्जनों अवैध प्रवासियों को कैद करके रखा गया है | ऐसे ही एक हिरासत केंद्र पर हमला किया गया है | यूएन समर्थित सरकार के मुताबिक ये हमला लीबियन नेशनल आर्मी ने किया है | लीबियन नेशनल आर्मी खलीफा हफ्तार का समर्थन करती है |

Related Articles

Back to top button