बड़ी खबर : अब अंडमान निकोबार में आए भूकंप के झटके, 4.1 मापी गई तीव्रता

पूरा भारत कोरोनावायरस से जंग लड़ रहा है लेकिन लगातार देश में भूकंप के झटके भी महसूस किए जा रहे हैं। जहां कल रोहतक में भूकंप आया था तो वहीं अब अंडमान निकोबार में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खबर है कि अंडमान निकोबार में जो भूकंप आया है उसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है।

हालांकि अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन भारत में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। हर दिन किसी न किसी राज्य में यह भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जहां कल रोहतक में तीसरी बार भूकंप आया। तो वही आज अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार अंडमान निकोबार और डिग्लीपुर में सुबह 8:56 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button