यूपी : हाथरस में क्वारनटीन किए गए 35 लोग फरार, प्रशासन को दिया चकमा

पूरे भारत में कोरोनावायरस अपने पैर पसार चुका है। वही उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोनावायरस के आंकड़े बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र हो या दिल्ली दोनों ही जगहों पर कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के मामले मौजूद हैं। वही खबर उत्तर प्रदेश से है जहां हाथरस जिले के क्वॉरेंटाइन सेंटर से करीब 35 कोरोनावायरस के संदिग्ध फरार हो गए हैं। जी हां बताया जा रहा है कि हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के प्राथमिक विद्यालय में अन्य राज्यों से आए 35 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था। लेकिन वह इस समय फरार हो गए हैं।

बता दे कि प्रशासन की लापरवाही के चलते सभी लोग रात में चकमा देकर मौके से फरार हो गए हैं। वहीं जब यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वह कार्रवाई की बात करने लगे हैं। बता दें कि थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में अन्य राज्यों से आए लोगों को प्राथमिक विद्यालय में क्वॉरेंटाइन किया गया था। जिलाधिकारी द्वारा इन लोगों के खाने-पीने की और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पंचायत सचिव को ड्यूटी पर लगाया गया था लेकिन अनदेखी हुई और सभी 35 लोग मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव जैसे ही खाना खाने के लिए बाहर निकले तभी यह लोग फरार हुए हैं।

Related Articles

Back to top button