असम में कोरोना के 336 नये मामले, 4 मरीज की मौत

गुवाहाटी। असम में शनिवार को 4 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं 336 नये मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 26022 लोगों की कोरोना जांच की गई है।

राज्य में कोरोना से अब तक कुल 930 व्यक्तियों की मौत हुई है। शनिवार को 04 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। पूर्व की तुलना में स्थिति काफी बेहतर रही है। जिस रफ्तार से रोगी स्वस्थ हो रहे हैं, अगल कुछ दिनों में हालात बेहद अच्छे होने के आसार नजर आ रहे हैं।

राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने शनिवार की देर रात ट्वीट कर जानकारी दी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 206351 हो गई है जबकि 196051 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 1386 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। वहीं, 9367 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर 95 फीसद है।

Related Articles

Back to top button