रायबरेली में फूटा कोरोना बम, 33 लोग Covid-19 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

भारत में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। सबसे ज्यादा कोरोनावायरस के मामले महाराष्ट्र में मौजूद हैं वहीं महाराष्ट्र के बाद राजधानी दिल्ली में यह घातक वायरस ज्यादा फैला है। कोरोना वायरस इन दो राज्यों में ही नहीं बल्कि भारत के ज्यादातर सभी राज्यों में फैल रहा है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोनावायरस तेजी से पैर पसारता जा रहा है। वहीं अब खबर है कि रायबरेली में कोरोना वायरस का बम फूट गया है। यहां 33 लोग एक साथ Covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे जिला और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

इस खबर की पुष्टि एडीएम प्रशासन ने एक पत्र लिख कर की है जिसमें बताया गया है कि रायबरेली में 33 लोगों में कोरोनावायरस पाया गया है। बता दें कि अब तक 35 लोग रायबरेली में कोरोनावायरस पॉजिटिव पर गए है। यहां खास बात यह है कि इन 33 लोगों ने से 31 लोग तबलीगी जमात के लोग बताए जा रहे है। ये सभी कृपालु जी इंस्टीट्यूट में क्वारेंटाइन किए गए थे। जिनकी 14 दिन पहले रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं अब पूरी तरह ये पुष्टि हो गई है कि सभी लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव है।

Related Articles

Back to top button