सीएम हेल्पलाइन दफ्तर में 26 करमचारी कोरोना पॉजिटिव, न्यूज़ नशा की खबर के बाद हुई थी जांच

 

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन यहां कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस को लेकर कई लापरवाही भी सामने आई है। वह खबर है कि सीएम हेल्पलाइन के दफ्तर में 26 और कर्मचारी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। न्यूज़ नशा ने सबसे पहले सीएम हेल्पलाइन में कोरोनावायरस को लेकर लापरवाही की खबर की थी। कुछ दिन पहले न्यूज़ नशा को जानकारी मिली थी कि सीएम हेल्पलाइन में दो लड़कियां कोरोनावायरस पॉजिटिव है और इस बात की जानकारी कर्मचारियों से मैनेजमेंट ने उनसे छिपाई थी।

न्यूज़ नशा को यह जानकारी सीएम हेल्पलाइन के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों से मिली थी। उन कर्मचारियों का कहना था कि दफ्तर में दो लड़कियां कोरोनावायरस पॉजिटिव है। यह बात उनसे छुपाई जा रही है। उनका कहना था कि दफ्तर को सैनिटाइज तक नहीं किया गया है। न ही इस बात की जानकारी किसी को दी है कि उनके ऑफिस में दो लड़कियां कोरोनावायरस पॉजिटिव है। बता दें कि जब भी किसी दफ्तर में कोई कोरोनावायरस पॉजिटिव मामला पाया जाता है तो उस पूरे दफ्तर को खाली करवा कर सैनिटाइज किया जाता है। यह गाइडलाइंस जारी की गई है। हालांकि कर्मचारियों के अनुसार सीएम हेल्पलाइन में इसी को फॉलो नहीं किया गया।

न्यूज़ नशा के संवाददाता अमित यादव से बातचीत में सीएम हेल्पलाइन के दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारियों ने बताया था कि यहां पर बड़ी लापरवाही की जा रही है। जिसके चलते दूसरे कर्मचारियों में भी कोरोनावायरस फैल सकता है। जिसके बाद अब खबर है कि सीएम हेल्पलाइन में 26 और कर्मचारी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे पूरे दफ्तर में हलचल बढ़ गई है और लोगों में डर का माहौल है। इस लापरवाही के बाद शासन और प्रशासन हरकत में आया था और कर्मचारियों की जांच की गई थी जिसमें 26 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Related Articles

Back to top button