दिल्ली में कोरोनावायरस मामलों का आंकड़ा 2300 पार, 50 लोगों की मौत, 804 हुए ठीक

राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार के दिन राजधानी दिल्ली में जहांगीरपुरी एच ब्लॉक की तीन गलियों से 46 कोरोनावायरस संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि सरकार ने तीनों ही गलियों में आवाजाही को बिल्कुल बंद कर दिया है। यहां पर किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन को खास आदेश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति को इन गलियों से बाहर ना निकलने दिया जाए। इसी के साथ दिल्ली में वीरवार के दिन 128 मामले सामने आए।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में वीरवार के दिन 128 कोरोनावायरस संक्रमित मिलने से दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या 2376 हो गई है। यहां आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। वहीं दिल्ली में वीरवार के दिन 2 लोगों की मौत भी हुई है।

किसी के साथ दिल्ली में कंटेनमेंट जोन बढ़ा दिए गए हैं। पहले दिल्ली में 89 कंटेनमेंट जोन थे वही जहांगीरपुरी मैं कल 3 गलियों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली में अब 92 कंटेनमेंट जो है। दिल्ली में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 804 लोगों की इस घातक वायरस से जान बचा ली गई है।

Related Articles

Back to top button