राजधानी दिल्ली 206 नए कोरोना मामले, फुल 3314 संक्रमित, 1078 ठीक

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोनावायरस संक्रमित लोगों का आंकड़ा 29000 से भी ज्यादा पहुंच चुका है। हर दिन कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि इस घातक वायरस रोकने के लिए भारत सरकार हर मुमकिन प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों में सबसे बड़ा सरकार का फैसला लॉक डाउन का रहा है। पहले यह देश में 21 दिनों का लगाया गया था लेकिन जब भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते रहे तो इसके बाद भारत सरकार ने इसे 19 दिन और आगे बढ़ा दिया। भारत में अब लॉक डाउन 3 मई तक रहेगा। वहीं भारत में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र में है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो मंगलवार को यहां 206 नए मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली में कुल 206 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में COVID19 मामलों की कुल संख्या 3314 हो गई है, जिसमें से 1078 लोग ठीक हो चुके हैं, 54 मौतें शामिल हैं, 201 लोग आज ठीक हुए हैं। बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं।

हालांकि दिल्ली सरकार कोरोनावायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। दिल्ली में इस समय 97 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जहां पर किसी भी व्यक्ति का आना जाना मना है। यहां तक कि इन इलाकों की सभी दुकाने तक बंद कर दी गई हैं। होम डिलीवरी करवा कर यहां लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button