2026 राशिफल: वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी
वृषभ राशि: पैसों और निवेश में सतर्क रहें तुला राशि: पारिवारिक जिम्मेदारियों और रिश्तों पर ध्यान दें वृश्चिक राशि: सेहत और कारोबार में सोच-समझकर निर्णय लें

Horoscope: आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार नया साल 2026 वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इन राशियों के लोगों को इस साल खास सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें और हर काम सोच-समझकर करें। साथ ही सेहत को लेकर जरा-सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
वृषभ राशि
नए साल में वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है, जिससे मन थोड़ा असंतुष्ट रहेगा। अचानक बढ़ने वाले खर्च आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। ऐसे में बजट बनाकर चलना बेहद जरूरी होगा। साल 2026 की शुरुआत किसी भी तरह के निवेश के लिए अनुकूल नहीं मानी जा रही है। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और विरोधियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह साल आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिससे खर्चों में इजाफा होगा। बिजनेस में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी सतर्क रहने की जरूरत है। गलतफहमी या नकारात्मक सोच रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है। अपने ईगो पर कंट्रोल रखें और रिश्तों को समझदारी से संभालें। दांपत्य जीवन इस साल सामान्य बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस साल धन से जुड़े मामलों में पहले से पूरी योजना बनाकर चलना होगा। नया कारोबार शुरू करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का आकलन जरूर करें। नौकरी और बिजनेस दोनों में फैसले सोच-समझकर लेना फायदेमंद रहेगा। सेहत के लिहाज से यह साल मिला-जुला साबित हो सकता है। पुरानी समस्याएं जैसे घुटनों का दर्द या पेट से जुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती हैं। लापरवाही से बचें और समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराते रहें, तभी सेहत बेहतर बनी रहेगी।



