2 महिला आईपीएस अधिकारियों को इंटेलिजेंस ब्यूरो की दी गई कमान..

उत्तर प्रदेश शासन ने 12 आईपीएस अफ़सरों के नाम केंद्र में तैनाती हेतु नामित किये थे।

 

IPS सुजाता सिंह और IPS मीनाक्षी कात्यायन का नाम IB के लिये सलेक्ट हुआ,जल्द MHA जारी कर सकता है आदेश

कौन है आईपीएस मीनाक्षी कात्यायन ?

मनाक्षी कात्यायन मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं। वह एमबीबीएस डॉक्टर हैं। एमबीबीएस करने के बाद मीनाक्षी कात्यायन ने वर्ष 2012 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा दी थी। वह सफल रहीं और वर्ष 2014 आईपीएस बैच में शामिल हुईं। उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। वर्ष 2018 में भारतीय पुलिस सेवा का सीनियर स्केल हासिल कर चुकी हैं।

मीनाक्षी कात्यायन की पोस्टिंग उत्तर प्रदेश शासन में गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू करने के साथ ही कर दी थी। पिछले 2 वर्षों के दौरान मीनाक्षी कात्यायन ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी क्राइम और डीसीपी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी संभाली हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट के वूमेन वर्टिकल में भी काम किया है। अब उन्हें पुलिस आयुक्त ने ग्रेटर नोएडा का डीसीपी बनाकर भेजा है।

 

कौन हैं सुजाता सिंह

मूल रूप से सुजाता सिंह बिहार के नालंदा जनपद के चैनपुर गाँव की रहने वाली है। इनका जन्म 15-03-1985 को हुआ था |बचपन के दिनों में इन्होने लालटेन में पढाई की हैं और दसवी में बिहार की दूसरी टॉपर थी | साथ ही इन्होने अपनी पढाई रूड़की से इंजीनियरिंग की पढाई की हैं | सुजाता सिंह की माने तो मेहनत और ईमानदारी बहुत जरुरी हैं साथ ही आप जो गलतियाँ करते हैं उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए | वैसे तो सुजाता सिंह किसी को अपना रोल माडल नहीं मानती हैं उनके लिए लोग और उनके परिवार के लोग ही रोल माडल हैं और वह लोगों और परिवार से सीखती हैं | महिला पुलिस कप्तान सुजाता सिंह इसके पहले हाथरस, मुरादाबाद, मऊ व नोएडा में बतौर अपर पुलिस अधीक्षक तैनात रहीं हैं | सुजाता सिंह की कामयाबी के पीछे कड़ी मेहनत छुपी हैं अभी तक 1090 में रही हैं।

Related Articles

Back to top button