नोएडा में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले ! भारत में अब तक 126 संक्रमित

चीन के वुहान से जन्मा कोरोना वायरस अब हर दिन घातक होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में 2 पॉजिटिव केस मिले हैं। नोएडा सेक्टर 100 के लोटस बुलेवर्ड एस्पेशिया में एक कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाया गया। जिसके बाद सोसायटी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि अब तक भारत में 126 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें सबसे महाराष्ट्र में 39 और केरल में 25 लोगों को संक्रमित पाया गया है।

दिल्ली से सटे नोएडा में कोरोनावायरस के दो केस सामने हैं। नोएडा के सेक्टर 100 में एक महिला और एक पुरुष कोरोनावायरस से पॉजिटिव मिले हैं। दोनों को उनकी फैमिली के साथ क्वार नाइट किया गया। वही कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र गोवा बॉर्डर पर चेक पोस्ट लगाए गए हैं। यह चेकपोस्ट बेलगांव में लगाया गया है दोनों ओर से आने जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

बता दे दुनिया भर में अब तक कोरोनावायरस के संक्रमित लोग 1 लाख 82 हजार से भी ज्यादा हो चुके हैं। वही कोरोनावायरस से लड़ने के लिए भारत सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। आज भारत ने अफगानिस्तान फिलिपिंस मलेशिया से आने वाले यात्रियों पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। जिससे इन देशों के लोग कदम नहीं रख पाएंगे।

Related Articles

Back to top button