रेड, ग्रीन,ऑरेंज जोन के अलावा कंटेनमेंट जोन और बफर जोन भी बने, जानिए इन नए जोन में क्या है अलग

भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसके बाद आज भारत सरकार ने लॉग डाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस लॉक डाउन में केंद्र सरकार की तरफ से खास बदलाव नहीं किए गए हैं। हालांकि भारत में जोन की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले जहां लॉक डाउन में 3 जोन थे, वहीं अब 5 जोन बना दिए गए हैं। रेड जोन ऑरेंज जोन ग्रीन जोन के अलावा कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बना दिए गए हैं।

बता दें कि इनमें रेड जोन, ग्रीन और ऑरेंज जोन के अलावा बफर जोन और कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। रेड जोन, ग्रीन और ऑरेंज जोन को लेकर फैसला राज्य सरकारें लेंगी।बता दें कि बफर जोन को लेकर नियम अभी साफ होना बाकी है, लेकिन कंटेनमेंट जोन में केवल अनिवार्य सेवाएं मिलेंगी। कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर सख्त पाबंदी कि जाएगी। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच होगी।

वहीं रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन का फैसला राज्य सरकार करेगी, जबकि कंटेनमेंट जोन और बफर जोन का फैसला जिला प्रशासन करेगा। कंटेंनमेंट और बफर जोन में गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए दिशा निर्देश का पालन करना होगा। वहीं, ग्रीन जोन में वो जिले आएंगे, जहां कोरोना वायरस के एक भी मामले नहीं होंगे। जबकि रेड जोन में वो इलाके आएंगे, जहां कोरोना वायरस के मामले लगातार दो गुना तेजी से बढ़ रहे हैं।

आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने 31 मई तक मेट्रो के चलाने और घरेलू व विदेशी यात्री उड़ानों पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। हालांकि घरेलू मेडिकल सेवाएं घरेलू एयर एंबुलेंस और सुरक्षा व्यवस्था की उड़ानों की इजाजत दी गई है।

Related Articles

Back to top button