मिशन वंदे भारत की हुई शुरुआत, 363 यात्रियों के साथ पहली दो फ्लाइट दुबई से पहुंची केरल

पूरे भारत में लोक डाउन लागू हो रखा है। हालांकि इस बीच प्रवासी मजदूरों को उनके अपने राज्यों में छोड़ा जा रहा है। इन सभी लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाई गई हैं। वहीं विदेश में भी कई भारतीय हैं जो भारत आना चाहते हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि भारत से बाहर के देशों में हालात बेहद खराब है। बहुत से देशों में कोरोनावायरस तबाही मचा रहा है। वहीं केंद्र सरकार के जरिए अब विदेश में फंसे भारतीयों को भी वापस लाया जा रहा है। वही यूएई से भारतीय को लेकर आए पहले दो विमान ने केरल में लैंडिंग भी कर ली है। इन दो विमानों में 363 भारतीय मौजूद थे।

मिशन वंदे भारत की शुरुआत में एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली फ्लाइट अबू धाबी से भारतीयों को लेकर कोच्चि पहुंच चुकी है। यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने बताया कि पहली दो फ्लाइट भारतीयों को यूएई से लेकर आ चुकी है.

उन्होंने बताया कि 181 यात्रियों के साथ पहली फ्लाइट अबू धाबी से कोच्चि में लैंड हुई है। इसमें 177 यात्रियों के साथ 4 बच्चे शामिल हैं। वहीं दूसरी फ्लाइट में 182 यात्री दुबई से कोझिकोड पहुंचे हैं। इसमें 177 यात्रियों के साथ 5 बच्चे हैं।

Related Articles

Back to top button