महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 17,794 नए संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 17,794 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 13,00,757 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 416 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 34,761 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 9,92,806 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 416 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 48 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 97 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 74, पुणे मंडल में 80, कोल्हापुर मंडल में 54, औरंगाबाद मंडल में 12, लातूर मंडल में 11, आकोला मंडल में 11, नागपुर मंडल में 73 व अन्य राज्य में 4 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,94,303 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,706 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 19,592 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 9,92,806 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,72,775 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 28,395 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 4,75,919, नासिक मंडल में 1,71,992, पुणे मंडल में 3,45,432, कोल्हापुर मंडल में 87,884, औरंगाबाद मंडल में 49,566, लातूर मंडल में 51,712, आकोला मंडल में 37,999, नागपुर मंडल में 96,787 और अन्य राज्यों के 1,466 मरीज पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button