बागपत जनपद में नाव में सवार 13 लोगो के यमुना में डूबने की खबर, सीएम योगी ने प्रशासन को दिए निर्देश

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से बड़ी खबर है कि एक नाव में सवार 13 लोग डूब चुके हैं। जानकारी के मुताबिक 6 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस दौरान 7 लोग अब भी यमुना में मौजूद है। जिनकी तलाश की जा रही है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है।

इन 7 लोगों की तलाश पुलिस और जांच टीम तेजी से कर रही है। बताया जा रहा है कि यह सभी 13 लोग हरियाणा से नाव के जरिए लौट रहे थे। बागपत जनपद के शहर कोतवाली की इस घटना से वहां मौजूद लोग सकते में आ चुके हैं।

बागपत की इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुटने के आदेश दिये हैं। सीएम ने हर संभव प्रयास करने और गोताखोरों को बुलाकर लापता लोगों की तलाश करने के निर्देश दिये साथ ही आसपास के जनपदों से भी राहतकर्मियों को पहुंचने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button