महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 10,226 नए संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र में गुरुवार को 10,226 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 15,64,615 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 337 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 41,196 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 13,30,483 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 337 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 46 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 82 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 21, पुणे मंडल में 105, कोल्हापुर मंडल में 53, औरंगाबाद मंडल में 2, लातूर मंडल में 17, आकोला मंडल में 10, नागपुर मंडल में 41 व अन्य राज्य के 6 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 2,36,721 हो गई है। मुंबई में अब तक 9,601 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 13,714 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 13,30,483 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 1,92,459 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 22,555 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 5,43,209, नासिक मंडल में 2,10,878, पुणे मंडल में 4,05,295, कोल्हापुर मंडल में 1,04,268, औरंगाबाद मंडल में 58,046, लातूर मंडल में 64,418, आकोला मंडल में 48,078, नागपुर मंडल में 1,28,548 और अन्य राज्यों के 1,875 मरीज पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button