महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के नए 1008 मामले दर्ज, मुंबई में 751 नए मामले दर्ज

पूरे भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते भारत में एक बार फिर लॉक डाउन को बढ़ा दिया गया है। यह तीसरी बार है जब लॉक डाउन को बढ़ा दिया गया है। पहले यह 21 दिनों का था जिसके बाद इसे बढ़ाकर 19 दिन को कर दिया गया वहीं आप लॉक डाउन को 14 दिनों तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस तीसरे लॉक डाउन में कुछ रियायतें भी दी गई हैं। वहीं अगर कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस तबाही मचा रहा है।

महाराष्ट्र में कल पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1008 नए मामले सामने आए। वहीं कल पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से कुल 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमित 11506 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र में 485 लोगों की जान इस घातक वायरस की वजह से जा चुकी है। वही 1879 लोगों को अब तक इस घातक वायरस से बचा लिया गया है।

वहीं महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले मुंबई में दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे बड़ा हॉटस्पॉट मुंबई बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना वायरस के 751 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। मुंबई में कोरोना के कुल 7,812 केस हो चुके हैं और अब तक 295 की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button