10 जून के राशिफल : जानिए आज आपकी राशि क्या कहती है

1.मेष
माता जी के साथ अपने रिश्ते मधुर बनाए रखें और इसके लिए आप ही पहल करें। आप के रिश्तों में सुधार होगा। आप दुश्मनों को आसानी से मात दे पाने में कामयाब रहेंगे। बच्चों को लेकर कुछ दिक़्क़तों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन ध्यान रखें।
आप उनके साथ प्यार से पेश आएँ, ग़ुस्सा न करें। प्रेमजीवन में आपके सबकुछ अच्छा है। वहीं पेशेवर लाइफ़ में भी उन्नत्ति दीख रही है।
सावधानी
संतुलित वयवहार करे।
उपाय:
दीन दुखियों की मदद करे।
2.वृषभ
आज आप पर ख़ुशियों और समृद्धि की बारिश होगी। यदि आप टेक्निकल बैकग्राउंड से सम्बन्ध रखते हैं तो आपकी बचत में इज़ाफ़ा में होगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को इस माह अधिक फ़ायदा होगा। उन्हें उनके टैलेंट के लिए सराहा जाएगा। भाग्य आपके साथ है आपकी किस्मत चमकेगी और धन का आगमन होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी आपकी ख़ूब जमेगी।
सावधानी
एकाग्रता के साथ अपना कार्य करे।
उपाय
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।
शुभ अंक 9
शुभ रंग आसमानी
लक मीटर 8
3.मिथुन
समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर आप ध्यान लगाएंगे। आर्थिक स्थिति कमज़ोर रहने के बावजूद आपका ख़र्चा बढ़ेगा। इससे आपकी बचत भी प्रभावित होगा।
आप शेयर मार्केट में पैसा लगा सकते हैं। इसमें आपको फ़ायदा मिलेगा। प्रशासनिक कार्य में आप उम्दा प्रदर्शन करेंगे। योजना बनाते समय अनुभवी लोगों से सलाह ले सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अपनी टीम के सदस्यों से साथ तल्ख़भरी बात न करें, इससे आपकी छवि पर नकारात्मकर असर पड़ेगा।
सावधानी
अपने नकारात्मक सोच पर नियंत्रण रखें।
उपाय
अपनी वहन को हरा वस्त्र गिफ्ट करें।
4.कर्क
आपको कार्य में कुछ बाधाएँ सामने आएगी, लेकिन इस दौरान आप अपनी क्षमता से भी अधिक कार्य करेंगे। कार्य को लेकर आज आप कहीं अन्य श्रोत से भी नया व्यापार कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए पिछले कार्यों का फल से अच्छा लाभ मिलेगा है। आपकी सभी छोटी-मोटी योजनाएँ सफल साबित होंगी। आपके लिए यह समय शुभ कार्य होगा। आपकी सफलता में कड़ी मेहनत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
सावधानी
उतावले पन में कोई कार्य न करें।
उपाय: सफेद वस्त्र एवम चीज़ों को दान कर सकते हैं।
शुभ अंक 4
शुभ रंग सफेद
लक मीटर 7
5.सिंह
आपके रिश्ते बुद्धिजीवी लोगों से स्थापित होंगे। आप अपनी वचनबद्धता को सुधारने का प्रयास करेंगे। ज़रुरतमंदों की मददगार होगें।
इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आपको कोई पिछली परेशानियों से राहत मिलेगा। किसी विवाद आदि में न पड़े और अपने पिताजी को पूरा सम्मान दें। कुछ नकारात्मक ख़्याल आपके दिलो-दिमाग में आएंगे, ऐसे में आपकी कोशिश यही रहनी चाहिए कि उन ख़्यालों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
सावधानी
गलत लोगो से दूरी बनावे।
उपाय:
समस्याओं को दूर करने के लिए भगवान शिव की आराधना करें।
शुभ अंक 5
शुभ रंग पिच कलर
लक मीटर 8
6.कन्या
आज आपको मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। कॅरियर बनाने के लिए अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रयोग करें। अपनी आतंरिक शक्ति का अवलोकन करें। दुश्मन आज आपको हानि पहुँचाने की फ़िराक़ में है। ख़ुश रहें, किस्मत के सितारे बुलंद हैं। यदि आप जॉब बलदने का मन बना रहे हैं तो इस अवसर का पूरा लाभ उठाएँ। जॉब से संबंधित सभी मसलों को सुलझाने का प्रयास करें, क्योंकि बाद में आपको इसे पूरा करने में बाधा हो सकती है।
सावधानी
समय का सदुपयोग करे।
उपाय:
एकमुखी रुद्राक्ष धारण करे। विघ्न बाधाएँ दूर हो जाएंगी। इसके धारण करने से आपको मानसिक शांति, आर्थिक और स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
शुभ अंक 6
शुभ रंग ग्रीन
लक मीटर 7
7.तुला
आज विद्यार्थियों एवम खिलाड़ियों के लिए सुखद रहेगा। इस राशि के जातकों को तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों का सहयोग मिलेगा। हो सकता है कि विदेश में रहने वाले किसी व्यक्ति से आपकी मित्रता हो जाए। हालाँकि ये वक़्त पारिवारिक जीवन के लिए उतार चढ़ाव रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार और दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, साथ ही छोटी दूरी की यात्रा भी करने का प्रबल योग है ।
सावधानी
अपने रिश्ते को खोने से बचायें।
उपाय:
तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करें।
शुभ अंक 2
शुभ रंग सफेद
लक मीटर 8
8.वृश्चिक
आज पिता-पुत्र के रिश्तों को बेहतर कर सकते है।
कुछ अनचाही कार्य हो सकती है। सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा आपके भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा।
पिता से साथ रिश्ते सुधरेंगे। पत्नी और माँ के साथ रिश्तों में तनाव पैदा होगा।
सावधानी
खान पान पर नियंत्रण रखें।
उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें। बूंदी के लड्डू बांटे ।
शुभ अंक 8
शुभ रंग सुर्ख़ लाल
लक मीटर 8
9.धनु
धनु राशि वाले जातकों के लिए कुछ प्रतिकूलताआ सकता है। आज आपको कठिन परिश्रम करने की ज़रुरत होगी। आप अपनी जॉब बदलने के बारे में सोच सकते हैं। लंबी योजना बनाने के लिए यह वक़्त बेहद अच्छा है। आपकी गंभीरता, जुनून और महत्वकांक्षा का आपको परिणाम अच्छा मिलेगा। दांपत्य जीवन में मतभेद पैदा हो सकते हैं। अगर आप किसी के साथ डेटिंग कर रहे हैं, तो यह आपके लिए प्रतिकूल समय है।
सावधानी
हल्का और संतुलित भोजन ग्रहण करे।
केले बन्दरो को खिलावे।
शुभ अंक 9
शुभ रंग हल्दी कलर
लक मीटर 7
10.मकर
आज तकनीकी क्षेत्र से जुड़े मकर राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आप नए दोस्त बनाएंगे और ये दोस्त जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपकी मदद करेंगे। पड़ोसियों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। यात्रा का योग भी बन रहा है। आप परिवार के साथ किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। अपने ख़ास चाहने वाले के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चे आपको मुस्कुराने के कई वजह देंगे। महीने के बीच में आपको अपनी सहिष्ठुता और धैर्य का इम्तिहान देना पड़ सकता है।
सावधानी
तनावपूर्ण माहौल से बचें।
उपाय:
गायत्री मंत्र का जाप करें।
शुभ अंक 4
शुभ रंग काला
लक मीटर 8
11.कुंभ
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए अप्रत्याशित रुप से लाभ हो सकता है।
भाग्य पर निर्भर रहने की बजाय कठिन परिश्रम के ज़रिए लक्ष्यों को पूरा करें। कामकाज और व्यवसाय के अलावा आपको परिवार में भी कठिन वक़्त का सामना करना पड़ सकता है। चाहे जो भी हो, शांति और समझदारी से काम लें। जिससे आपको इन मुद्दों को हल करने में मदद मिलेगी। आज तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।
सावधानी
शेयर में पूंजी न लगावें।
उपाय: सुन्दर कांड या बजरंग बाण का पाठ करे
शुभ अंक 4
शुभ रंग भूरा
लक मीटर 7
12.मीन
आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने का मौक़ा मिलेगा, इसलिए बेहतर करने की कोशिश करें और अपने काम को अच्छे से करे। किसी को प्रभावित करने के लिये न करें।
कला, संगीत और साहित्य में रूचि दिखा सकते हैं। अपनी छवि को लेकर सावधान रहें, क्योंकि कोई आप पर ग़लत आरोप लगाने की कोशिश कर सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मसले मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकते हैं।
सावधानी
बेवजह यात्रा करने से बचे।
उपाय:
पञ्चमेवा का खीर प्रसाद अर्पित करे।
शुभ अंक 9
शुभ रंग गोल्डेन
लक मीटर 8

Related Articles

Back to top button