सुलतानपुर में बड़ा सड़क हादसा, रामलला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, एक महिला की मौत, कई घायल

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर तीर्थयात्रियों की बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर हादसे में एक महिला की मौत, कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर किया रेस्क्यू अभियान

 

यूपी के सुलतानपुर जिले में शनिवार तड़के करीब 4 बजे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार चौराहे के पास बड़ा हादसा हो गया। रामलला के दर्शन करके वापस लौट रही तीर्थयात्रियों की बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक दोनों सड़क किनारे पलट गए। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए हैं।

 

बस में थे 40 श्रद्धालुw

बस में महाराष्ट्र के जलगांव जिले के करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही बस कूरेभार चौक के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सामने से आकर बस से भिड़ गया। टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर कूरेभार पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

 

घायलों की सूची

हादसे में घायल हुए लगभग 15 लोगों को कूरेभार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय वर्षा किरन पाटिल की मौत हो गई। घायल श्रद्धालुओं में शामिल हैं: कोकिला बाई (68), जरगा बाई (67), योजना बाई (54), मंजू बाई (40), रतना बाई (54), राजू (35), अनीता (40), पोडम सिंह (54), सरिता बाई (55) और आशा बाई (65)। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल कोकिला, संगीता, अनीता, अर्चना और रतना को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। अन्य 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button