साई सुदर्शन: डोमेस्टिक क्रिकेट में रन नहीं, फिर भी टीम इंडिया में जगह
डोमेस्टिक क्रिकेट में रन नहीं, फिर भी टीम इंडिया में मौका मिला। साई सुदर्शन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी रन नहीं बनाए। शुभमन गिल की पसंद के कारण उन्हें लगातार अवसर मिल रहे हैं।

Sai sudarshan news: जिस खिलाड़ी से घरेलू क्रिकेट में रन नहीं बन रहे, उसे टीम इंडिया में इंटरनेशनल क्रिकेटर बनाने की तैयारी चल रही है। यही वजह है कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमजोर नजर आई। हाल ही में साई सुदर्शन ने भारत की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट खेला, लेकिन वहां उनसे रन नहीं बने। जब वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मैदान में उतरे, तब भी यही हाल रहा। बावजूद इसके, नए टीम इंडिया कप्तान शुभमन गिल साई के बड़े फैन हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में रन नहीं बने
साई सुदर्शन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मौका मिला। गुवाहाटी में खेले गए मैच की पहली पारी में उन्होंने 15 रन बनाए और दूसरी पारी में सिर्फ 14। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने केवल एक अर्धशतकीय पारी ही खेली। अब जब वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उतरे, तो घरेलू टूर्नामेंट में भी रन नहीं बन सके।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिर्फ 13 रन
तमिलनाडु के लिए खेलते हुए साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। उम्मीद थी कि घर के टूर्नामेंट में वे रन बनाएंगे, लेकिन वे 10 गेंदों में सिर्फ 13 रन ही बना सके और आउट हो गए। इस दौरान उनके बल्ले से कोई चौका या छक्का नहीं निकला। टेस्ट रिकॉर्ड भी उनके पक्ष में नहीं हैं।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस में खेलते हैं साई
साई और शुभमन गिल की अच्छी दोस्ती है। आईपीएल में साई, गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं, जहाँ शुभमन गिल कप्तान हैं। इस साल आईपीएल में उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली थीं। टेस्ट में शुभमन गिल के कप्तान बनने के बाद साई को टीम में जगह मिली। हालांकि रन नहीं बन रहे, लेकिन उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं।



