विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, वनडे में बनाए सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा। इसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने घर में वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का भी रिकार्ड अपने नाम किया।

Virat Kohli record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक लगाकर एक बड़ा इतिहास रच दिया। विराट अब इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह करिश्मा करते हुए सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। विराट ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

 

विराट का 52वां वनडे शतक

वनडे क्रिकेट में यह विराट कोहली का 52वां शतक है। इससे पहले एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए थे। लेकिन अब विराट ने यह उपलब्धि हासिल करते हुए सचिन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

 

घर में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर का रिकॉर्ड भी टूटे

इसी मैच में विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह वनडे इंटरनेशनल में घर (भारत) में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत में कोहली का यह 59वां पचास प्लस स्कोर है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर 58 पचास प्लस स्कोर के साथ पहले नंबर पर थे। इसके बाद जैक कैलिस (46) और रिकी पोंटिंग (45) का नंबर आता है।

 

रोहित–कोहली की 136 रन की पार्टनरशिप

मैच की बात करें तो भारत के लिए ओपनिंग यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 25 रन जोड़े। जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच 136 रन की शानदार साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 51 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए।

Related Articles

Back to top button