लुधियाना में बड़ा आतंकी प्लॉट फेल: ग्रेनेड अटैक से पहले ही दो दहशतगर्द ढेर
पंजाब पुलिस ने लाडोवाल टोल प्लाज़ा पर चलाए गए ऑपरेशन में दो आतंकियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। इनका संबंध पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से था और ये ग्रेनेड अटैक की बड़ी साजिश रच रहे थे। हमले से पहले ही हथियारों के साथ दोनों को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया।

Ludhiyana: लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाज़ा के पास पंजाब पुलिस ने गुरुवार को दो आतंकियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों का संबंध पाकिस्तान-समर्थित आतंकी मॉड्यूल से बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आतंकियों को हैंड ग्रेनेड इकट्ठा कर शहर के तय जगहों पर हमला करने का टास्क दिया गया था।
पकड़े गए आतंकियों ने पुलिस टीम पर किया हमला
पंजाब पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पहले गिरफ्तार किए गए तीन आतंकियों की पूछताछ के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाया था। बरामदगी के लिए ले जाने के दौरान इन आतंकियों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी घायल हो गए और मौके पर ही काबू कर लिए गए।
मौके से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
पुलिस ने घटनास्थल से 2 चीनी हैंड ग्रेनेड, 5 पिस्टल और 50 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये आतंकी अपने पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर ग्रेनेड अटैक की तैयारी में थे।
इलाके को किया गया सील, एक आतंकी की हालत गंभीर
घायल दोनों आतंकियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया है।



