लालू की हालत देख रो पड़ी बेटी! कही ये बात

RANCHI : चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से शनिवार को बहुत दिनों बाद उनकी तीसरी बेटी चंदा यादव और दामाद विक्रम सिंह ने मुलाकात की। पिता से मिलने के क्रम में बेटी चंदा तीन घंटे से अधिक देर तक उनके साथ रहीं। पिता की गिरती सेहत को देख वह बेहद भावुक हो गईं। बताया गया कि वह पेइंग वार्ड में इलाजरत पिता से लिपटकर देर तक रोती रहीं। बाद में लालू ने चंदा को संभाला। उसे भरोसा दिया कि वे ठीक हैं। जल्‍द ही जेल से छूटकर घर आएंगे।

लालू से मिलकर रो पड़ी बेटी चंदा, स्वास्थ्य पर जताई चिंता

रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से शनिवार को उनकी बेटी चंदा यादव ने मुलाकात की। लालू प्रसाद को देखते ही वह भावुक हो गई और रो पड़ी। सूत्रों के अनुसार बेटी को रोता देख लालू का भी दिल भर आया। उन्होंने चंदा को शांत कराया और फिर घंटों घर-परिवार की बातें की। चंदा रिम्स में करीब तीन घंटे तक पिता के साथ रहीं।

पति विक्रम सिंह के साथ तीन घंटे तक रिम्स में रही चंदा यादव

इधर, मुलाकात के बाद पति विक्रम सिंह के साथ बाहर निकलने के बाद चंदा ने पिता के स्वास्थ्य पर चिंता जताई। हालांकि कहा, फिलहाल पिता की तबीयत ठीक है। लंबे समय से मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए मिलने आई थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी तरह की राजनीतिक बातचीत नहीं हुई। इधर, चंदा यादव के अलावा बिहार राजद महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष रेणु यादव ने भी उनसे मुलाकात की। निकलकर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के आंधी और गांधी हैं। छल-कपट से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोका गया है।

रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए आज उनकी तीसरी बेटी चंदा यादव रांची पहुंचीं। दोपहर में यहां पहुंची चंदा ने जेल प्रशासन से अनुमति लेकर अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह लगभग साढ़े तीन बजे बाहर निकली। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव रिम्‍स में भर्ती हैं और अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। शनिवार को लालू प्रसाद से मुलाकात का दिन होता है। इस दिन अधिकतम 3 लोग राजद सुप्रीमो से मुलाकात कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button