लखनऊ में संजय दत्त ने दिखाई ‘नेट जीरो सरोजिनी नगर’ को हरी झंडी

लखनऊ में ‘नेट जीरो सरोजिनी नगर’ अभियान की शुरुआत संजय दत्त ने रोडशो में दिया पर्यावरण और मतदान का संदेश 2040 तक नेट जीरो लक्ष्य, युवाओं की बड़ी भागीदारी

Up News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को एक अलग ही माहौल देखने को मिला। बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt बीजेपी विधायक Rajeshwar Singh के पर्यावरण अभियान ‘नेट जीरो सरोजिनी नगर’ की शुरुआत करने पहुंचे। बंगला बाजार में रोडशो के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, छात्र और स्थानीय लोग शामिल हुए। संजय दत्त ने करीब एक किलोमीटर तक लोगों के साथ पैदल मार्च किया और अपने अंदाज़ में संदेश दिया। उन्होंने कहा, “तीन काम जरूर करो पेड़ लगाओ, पानी बचाओ क्योंकि पानी सोना है, और वोटर बनकर वोट डालो। और हां, ड्रग्स से दूर रहो।”

 

राजेश्वर सिंह को बताया ‘असली हीरो’

संजय दत्त ने कहा कि वह फिल्मों के स्टार हो सकते हैं, लेकिन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले नेता ही असली हीरो होते हैं। उन्होंने राजेश्वर सिंह के प्रयासों की सराहना की।cराजेश्वर सिंह ने कहा कि यह अभियान उनके दो प्रमुख मुद्दों  पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तिकरण, पर आधारित है। उन्होंने कहा, “सरोजिनी नगर मेरा परिवार है। इसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना मेरा लक्ष्य है। यह अभियान जन आंदोलन बनेगा।”

 

2040 तक नेट जीरो का लक्ष्य

यह पहल 2040 तक ‘नेट जीरो’ का लक्ष्य लेकर शुरू की गई है। अभियान के तहत छह क्षेत्रों पर फोकस रहेगा: स्कूल और कॉलेज, हाउसिंग सोसायटी व RWA, टाउनशिप, इंडस्ट्री, गांव ,झील और जल स्रोत। साथ ही स्वच्छ आदतें, जिम्मेदार खपत, पानी संरक्षण, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और मतदाता जागरूकता को भी इसमें शामिल किया गया है।

 

बेटी राजलक्ष्मी का भावुक संबोधन

कार्यक्रम में एक खास पल तब आया जब विधायक की बेटी राजलक्ष्मी ने संजय दत्त का स्वागत किया और मंच से भाषण दिया। उन्होंने कहा, “पापा कहते हैं कि हजार मील की यात्रा एक कदम से शुरू होती है। आज नेट जीरो की दिशा में वही पहला कदम है।” राजलक्ष्मी ने प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि अब लखनऊ के घरों में भी एयर प्यूरीफायर लगने लगे हैं, जो बदलते हालात का संकेत है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, “अगर कोई कहे कि यह मुमकिन नहीं है, तो जवाब देना मेरे हौसले पर शक मत करो, मैं टूटे धागों से सपने बुनती हूं।”

 

संजय दत्त बोले – अब तक का सबसे शानदार रोडशो

संजय दत्त ने कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे अब तक का सबसे शानदार रोडशो बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और नेट जीरो शहरों का संदेश हर जगह पहुंचना चाहिए। पूरे कार्यक्रम में संजय दत्त का उत्साह साफ दिखा और यह भी कि यह अभियान उनके दिल के करीब है।

Related Articles

Back to top button