लखनऊ में बड़ा विवाद: विधायक राजा भैया के परिवार पर फर्जीवाड़े का आरोप, सास ने दर्ज कराई शिकायत

लखनऊ में राजा भैया के ससुराल पक्ष में बड़ा विवाद गर्मा गया है। सास मंजुल सिंह ने दामाद के स्टाफ और अपनी बेटी पर लगाए गंभीर आरोप। फर्जी दस्तावेज़, जमानत राशि और किराया हड़पने के आरोपों से हड़कंप।

लखनऊ। कुंडा से विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया के परिवार से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। राजा भैया की सास मंजुल सिंह ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में एक लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सास ने दामाद के स्टाफ और बेटी पर लगाए आरोप

शिकायत में मंजुल सिंह ने अपने पूर्व मैनेजर राजेश प्रताप सिंह, और अपनी बेटी भानवी सिंह, जो राजा भैया की पत्नी हैं पर आरोप लगाया है कि दोनों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए और उनकी संपत्तियों से जुड़ी वित्तीय अनियमितताएँ कीं।

फर्जी किरायानामा तैयार करने का आरोप

तहरीर के अनुसार, आरोपी राजेश प्रताप सिंह ने मंजुल सिंह के नाम पर फर्जी किरायानामा (Rent Agreement) तैयार किया। उनका आरोप है कि: दस्तावेज़ में उनके जाली हस्ताक्षर दर्शाए गए, उनकी अनुमति के बिना गलत और भ्रामक विवरण भरा गया, फर्जी एग्रीमेंट का उपयोग कर दुकानों से वसूली की गई।

सत्तर दुकानों की जमानत राशि और किराया हड़पने का आरोप

शिकायत में दावा किया गया है कि मंजुल सिंह की लगभग 70 दुकानों से मिलने वाली जमानत राशि और किराया कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़प लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि संबंधित पृष्ठों पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं, बावजूद इसके किरायानामा को “वैध” दिखाकर उपयोग किया गया।

सामना करने पर हुआ विवाद, मोबाइल छीनने का भी आरोप

तहरीर के मुताबिक, जब मंजुल सिंह को धोखाधड़ी की जानकारी हुई और उन्होंने आरोपी राजेश प्रताप सिंह को घर बुलाकर बातचीत की, तब आरोपी: अपनी गलती स्वीकार कर रहे थे, लेकिन तभी भानवी सिंह मौके पर पहुंचीं, और आरोप है कि उन्होंने विवाद के दौरान मंजुल सिंह का मोबाइल फोन छीन लिया, शिकायत में कहा गया है कि मोबाइल में इस पूरे मामले से जुड़े जरूरी साक्ष्य मौजूद थे।

कड़ी कार्रवाई की मांग

मंजुल सिंह ने हजरतगंज थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि: दिए गए तथ्यों के आधार पर, राजेश प्रताप सिंह के खिलाफ कट्टरता (Forgery), धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में, प्राथमिकि दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, उन्होंने जांच में पूर्ण सहयोग की बात भी कही है।

पुलिस की जांच शुरू

शिकायत पत्र जमा होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के अंदरूनी विवाद और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर यह मामला अब कानूनी मोड़ लेता दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button